सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सलमान खान के साथ बॉबी देओल,जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं।
खास बात यह है कि लंबे समय बाद बॉबी देओल किसी बड़े बजट की फिल्म में काम कर रहे हैं। इस बीच 'रेस 3' में सलमान खान और बॉबी देओल के फिल्म से जुड़े एक सीन की खबर सामने आई है। जैसा की 'रेस 3' के ट्रेलर में दिख रहा है कि सलमान खान और बॉबी देओल ने फिल्म में एक शर्टलेस सीन भी किया है।
खबरों की मानें तो शर्टलेस सीन करने की सलाह सलमान खान ने बॉबी देेओल को दी थी। इस बीत का खुलासा खुद बॉबी देओल ने किया है। उन्होंने सलमान खान की 'रेस 3' का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। साथ ही कहा है- 'मैं इस फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहा था तो सलमान ने मुझे कहा कि शर्ट उतारेगा..??'
आगे बॉबी ने बताया- 'मामु (सलमान) मेरे लिए एंजिल जैसे है जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास किया। वह (सलमान खान) मुझे उस समय मिले जब मैं अपनी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान दे रहा था।' 'रेस 3' फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। पता हो कि रेस सीरीज के पहले दो सीक्वल को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था, लेकिन 'रेस 3' को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।