इंसान कितना ही हिम्मतवाला क्यों ना हो लेकिन उसके अंदर किसी ना किसी चीज और बात का डर होता ही है। ये डर उसे किसी भी चीज से हो सकता है। ऐसे में साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन के जन्मदिन पर बात करेंगे उन 5 टॉलीवुड एक्ट्रेस की जो अपने जीवन में किसी ना किसी चीज का डर लेकर बैठे हुई हैं...
साउथ फिल्म एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को बॉलीवुड फिल्म 'सिघंस' से एंट्री मिली थी। इसके बाद उन्हें फिल्म 'स्पेशल 26' में भी देखा गया था। काजल की ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली थीं। लेकिन बात करें उनके डर की तो बता दें कि काजल को पक्षियों से बहुत डर लगता है।
साउथ की एक और एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों बॉलीवुड में बहुत कमाल कर रही हैं। फिल्म नाम शबाना, पिंक, जुड़वा 2 में काम कर चुकी तापसी अपनी अपकमिंग फिल्म मनमर्जियां में एक्टर अभिषेक बच्चन संग नजर आएंगी। बता दें कि तापसी को हॉरर फिल्मों से डर लगता है।
मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में लीड रोल करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को तो हर कोई जानता है। उन्हें बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में देखा गया है जिसमें 'हिम्मतवाला' और 'हमशक्ल्स' भी शामिल हैं। लेकिन आपको बता दें कि तमन्ना ने भले ही फिल्म 'बाहुबली' में कई स्टंट किए हो लेकिन उन्हें ऊंचाई से बहुत डर लगता है।
तमिल सिनेमा की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर कॉमेडियन की थी। उन्होंने कॉमेडी शो 'आस्थापोवधू यारू' में बाजी भी मारी थी। हालांकि भूतों से तो सभी डरते ही हैं और ऐसे में ऐश्वर्या का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।