इन दिनों कई बॉलीवुड स्टार्स शादी कर रहे हैं तो कुछ शादी के बाद बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं । हाल ही में शाहिद कपूर फिर से पिता बन गए । 5 सितंबर को मीरा ने एक बेटे को जन्म दिया है । बेटे का नाम मीरा ने जायन कपूर रखा है ।
2 of 5
shahid kapoor and mira rajput
शाहिद के एक और बेटा होने के बाद अब करीना कपूर के भी दूसरे बच्चे की प्लानिंग सामने आ गई है । हाल ही में करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ फिल्म क्रिटिक कोमल नहाटा के टॉक शो Starry Nights 2 में पहुंची थीं ।
यहां जब करीना से दूसरे बच्चे की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, '2 साल बाद' । एक ओर 2 साल के तैमूर मीडिया के फेवरेट स्टार किड बन चुके हैं । तैमूर जहां होते हैं, पूरी लाइम लाइट साथ ले जाते हैं । अब करीना के दूसरे बच्चे की प्लानिंग भी रिवील हो गई ।
करीना के जवाब पर अमृता ने कहा, 'मैंने इससे पूछा था कि अगर तुम फिर से प्रेग्नेंट होने के बारे में सोच रही हो तो मुझे पहले से बताना । क्योंकि मैं देश छोड़कर चली जाऊंगी ।' करीना के इस बयान से ये तो साफ हो गया है कि कुछ साल बाद तैमूर को अपना छोटा भाई या बहन जरूर मिल जाएगा।
इंटरव्यू में करीना ने ये भी कहा, 'सैफ और मुझे तैमूर को पैंपर करना बहुत अच्छा लगता है । अब तैमूर भी मीडिया को अटेंशन देने लगा है और उन्हें देखकर रिएक्ट करता है ।' बता दें कि करीना कपूर के पास इस वक्त 'तख्त' और 'गुड न्यूज' दो बड़े बजट की फिल्में हैं ।