छोटे पर्दे के सितारे सीरियल के जरिए तो दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं साथ ही कई बार रियलिटी शो में भी नजर आते हैं। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे बिग बॉस का हिस्सा बन चुके हैं। इस शो के बाद से अक्सर इन सितारों की लोकप्रियता दोगुनी हो जाती है। कविता कौशिक भी बिग बॉस 14 का हिस्सा बनी थीं। हालांकि अब उनका कहना है कि वो भविष्य में किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।
2 of 5
Kavita Kaushik
- फोटो : Instagram
कविता कौशिक ने बिग बॉस में छोटा ही सफर तय किया था, लेकिन ये सफर काफी यादगार था। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली। हालांकि कम समय में ही उनकी कई लोगों से लड़ाई कर ली थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कविता ने कहा कि अब वो कोई भी रियलिटी शो नहीं करेंगी क्योंकि इन शोज ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया है।
3 of 5
kavita kaushik
- फोटो : instagram
कविता ने कहा कि, 'बात ये है कि मैं बिग बॉस 14 के घर से बाहर चली गई थी और टीम के बार-बार कहने पर भी मैंने घर में वापस जाने से मना कर दिया था। मैं फेयर खेलना पसंद करती हूं। मेरे अंदर टीम के लिए कुछ नहीं है, वो अच्छे हैं और बहुत मेहनत करते हैं'।
4 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक
- फोटो : कलर्स टीवी
आगे कविता ने कहा कि, 'मैं लोगों को बेवह खुश करने का काम नहीं करती और वो नापसंद मेरे चेहरे पर दिखता है, इसलिए मैं सोचती हूं कि मेरे लिए ये अनफेयर है कि एक शो का पार्ट होते हुए मैं अपना 100 प्रतिशत ना दूं। यहां तक कि मुझे नहीं पता कि हर साल मना करने पर भी लोग ऐसे शोज क्यो ऑफर करते हैं? जब भी मैं किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी हूं तब से उसने मेरे करियर को अच्छाई के बदले नुकसान ही पहुंचाया है। मुझे लगता है कि हर रियलिटी शो से बाहर होना अब रिपिटेटिव और बोरिंग होता जा रहा है'।
5 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक
- फोटो : instagram: colorstv
बता दें कि शो में कविता की एजाज खान से लड़ाई काफी चर्चा में आई थी। इसके बाद वो शो से बाहर हो गईं थी। फिर उन्होंने दोबारा शो में एंट्री की और रुबीना दिलाइक से लड़ाई होने के बाद कविता गुस्से में शो के मुख्य द्वार से बाहर निकल गई थीं। शो के इस सीजन की विजेता रुबीना दिलैक बनी थीं।