{"_id":"63709d3a0e5f48684e28c0ae","slug":"bigg-boss-16-varun-dhawan-natasha-dalal-parenthood-rumours-salman-khan-hinted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: पिता बनने वाले हैं वरुण धवन? बिग बॉस में सलमान खान ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan: पिता बनने वाले हैं वरुण धवन? बिग बॉस में सलमान खान ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 13 Nov 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह कृति सेनन के साथ अपनी फिल्म का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। वरुण कभी प्रमोशन के लिए जयपुर के कॉलेज में पहुंच जाते हैं तो वहीं हाल ही में अभिनेता बिग बॉस में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। वरुण और कृति ने यहां सलमान खान के साथ मिलकर खूब धमाल किया। इस मंच पर उन्होंने गेम भी खेले वहीं सलमान खान ने अभिनेता की जिंदगी को लेकर खुलासा भी कर दिया।
2 of 4
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी चैनल कलर्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान कृति और वरुण से कहते हैं उनकी फिल्मों और गानों से रिलेटेड कुछ हिन्ट दिए जाएंगे उनको पहचानकर दोनों को फिल्मों और गानों के नाम बताने होंगे। इस गेम के अंत में सलमान खान वरुण धवन को एक सॉफ्ट टॉय देते हैं। जिसे लेने के बार वरुण धवन कहते मैं इसका क्या करूंगा।
वरुण आगे सलमान खान से कहते हैं कि अभी तो मेरा कोई बच्चा भी नहीं है, मैं इस खिलौने का क्या करूंगा। इसपर सलमान खान कहते हैं कि अभी ये आ गया है अब बच्चा भी आ जाएगा। इसके बाद वरुण धवन शरमा जाते हैं। सलमान खान के हिंट से ऐसा लग रहा है कि वरुण और नताशा जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले हैं।
बता दें कि हाल ही में आलिया-रणबीर, देबिना-गुरमीत और बिपाशा-करण माता पिता बने हैं। आलिया, देबिना और बिपाशा तीनों एक-एक बेटी हुई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स के वेलकम सीजन में अब फैंस को इनके बेबी का भी इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।