रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को इस समय निर्माता निर्देशक करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। भले ही शो में लोगों को सलमान खान की कमी खल रही हो लेकिन करण जौहर भी शो को दमदार तरीके से होस्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में 'वीकएंड का वार' काफी धमाकेदार रहा और अब बिग बॉस के घर में पूरे धूम धड़ाके के साथ दिवाली मनाई जाएगा। अब दिवाली की मौका है और बिग बॉस के घर में कोई धमाका न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। दरअसल इस बार के दिवाली स्पेशल एपिसोड में घर के किसी एक सदस्य को फुस्की बम का टैग दिया जाएगा।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में धूमधाम से मनाई जाएगी दिवाली, इस कंटेस्टेंट को चुना जाएगा घर का फुस्की बम
कलर्स की तरफ से बिग बॉस के दिवाली सेलिब्रेशन का प्रोमो शेयर किया गया है। जिसमें घर वालों को करण जौहर के साथ दीपावली सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। इस दौरान करण जौहर सभी से सवाल करते हैं कि कौन है इस घर का फुस्की बम! इसके बाद एक-एक कर सभी बिग बॉस के घर की सभी हसीनाएं उस सदस्य को नॉमिनेट करती नजर आती हैं और इस दौरान सुंबुल तौकीर से लेकर अर्चना गौतम तक सभी निमृत अहलूवालिया को ये टैग देती हैं।
करण के सवाल के बाद सबसे पहले प्रियंका चाहर चौधरी, निमृत के लिए कहती हैं, ये फुस्की हैं....ये कुछ भी मुंह पर नहीं बोल पातीं। इसके बाद सुंबुल कहती हैं कि ये या तो किसी के पीछे छुपती हैं या फिर उसके जरिए किसी के कंधे पर रखकर बंदूक चलाती हैं। अर्चना कहती हैं कि जब मैं कैप्टन बनी थी तो ये दूसरो को भड़का रही थी...इस दौरान अर्चना और निमृत के बीच काफी गहमागहमी भी देखने को मिली। वहीं करण जौहर कहते हैं कि निमृत काफी फुस्की निकल रही हैं।
फिलहाल प्रोमो देखकर तो यही लग रहा है कि इस दिवाली बिग बॉस के घर में निमृत अहलूवालिया को फुस्की बम चुना जाएगा, हालांकि ये तो पूरा एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर बिग बॉस के घर के असली फुस्की बम का टैग किसे मिलेगा।