टेलीविजन के चर्चित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन को शुरू हुए चार हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका हैं। हालांकि, इस सीजन घरवालों को अब तक सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही बतौर कैप्टन मिले हैं। ऐसे में अब शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बाद घर में तीसरे कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने घरवालों को नया टास्क दिया था। आज के एपिसोड में एक बार फिर शो के चौथे हफ्ते में कैप्टन बनने के लिए घरवालों के बीच जारी रेस देखने को मिली।
टास्क के तहत बिग बॉस ने घर में दो टीमें बनाई थी। जिसमें एक-एक करके दोनों टीमों को गार्डन एरिया में बने हुए ‘लव कैप्टन’ के वर्ड के अंदर खड़े होना था और दूसरी टीम को उन्हें उस वर्ड से कुछ भी करके बाहर निकालना था। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में टीम टू यानी निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल, राजीव अदातिया, मायशा अय्यर और प्रतीक सहजपाल वर्ड के अंदर खड़े नजर आए।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम के सदस्यों को वर्ड से बाहर निकालने की कोशिश करते हुए पहली टीम के सदस्य यानी उमर, विशाल, ईशान, अकासा, जय भानूशाली ने सबसे पहले राजीव अदातिया को निशाना बनाया। राजीव को वर्ड से बाहर निकालने के लिए उमर और जय राजीव उनपर साबुन लगाते नजर आए। हालांकि साबुन लगाते समय पानी के इस्तेमाल की वजह से उन्हें विरोधी टीम की नाराजगी भी सहनी पड़ी।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, टास्क के नियम के अनुसार सदस्यों को वर्ड से बाहर निकालने के लिए किसी भी तरह के तरल पदार्थ का इस्तेमाल करना मना था। ऐसे में पानी में साबुन डुबोकर राजीव को लगाने पर शमिता ने इसका विरोध किया। जिस पर अकासा और उमर ने यह कहकर अपना पक्ष रखा के उन पर भी बर्फ का इस्तेमाल किया गया था।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बार-बार नियम के खिलाफ जाकर राजीव को परेशान करने पर शमिता उमर पर भड़क गईं। इस दौरान उन्होंने उम्र को धमकी तक दे डाली कि अगर वह नियम के मुताबिक टास्क नहीं करेंगे तो उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा। ऐसे में शमिता की बात सुन उमर भी उन पर काफी बिगड़ जाते हैं।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच बहसबाजी के दौरान शमिता हाथ दिखाकर उमर को टास्क से बाहर करने की बात कहती है। जिस पर हाथ दिखाने से नाराज उमर उन्हें उंगली नीचे रखने की चेतावनी देते हैं। इसके बाद शमिता भी उमर के इस व्यवहार पर कहती है कि वह काफी गुस्सैल मिजाज के हैं। शमिता कि इस बात का जवाब देते हुए उमर चिल्ला कर कहते हैं कि वह काफी गुस्सैल है। हालांकि बाद में अपने व्यवहार की वजह उमर को टास्क से कुछ घंटों के लिए डिसक्वालीफाई कर दिया गया।