पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत हो चुकी है। फैंस लंबे समय से इस शो का इंतजार कर रहे थे। यह शो अक्सर विवादों में घिरा रहता है। शो में सभी घर वालों के बीच कभी ना कभी नोंकझोक दिखने को मिलती है। वहीं, कई बार यह छोटी-मोटी तकरार बड़े झगड़ों का रूप ले लेती है। इस सीजन भी दर्शकों को शो में ऐसे की कुछ लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे है। शो के शुरू होते ही इस बार घरवालों के बीच झड़प देखने को मिल रही है।
इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में भी दर्शकों को ऐसी ही एक बहसबाजी देखे को मिली। दरअसल, शो में फिलहाल तीन सदस्य मुख्य घर में रह रहे है। वहीं, बाकी के सभी सदस्य जंगलवासी की तरह घर में अपने दिन गुजार रहे हैं। ऐसे में जंगल में रहने वाले इन सदस्यों को रहने के लिए काफी सीमित मात्रा में सुख सुविधा दी जा रही है।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी के चलते उन्हें खाने का सामान भी सीमित मात्रा में मुहैया कराया गया है। ऐसे में आज के एपिसोड में खाने को लेकर नोंकझोक देखने के मिली। दरअसल, हुआ यूं कि अफसाना किचिन में जाकर मूंगफली खा रही होती है कि तभी तेजस्वी उनसे कहती है कि मूंगफली सब्जी के लिए है। इस पर अफसाना कहती है कि वह थोड़ी- सी खा रही थी, तो तेजस्वी जवाब देती है कि थोड़ी- थोड़ी कर के आधा पैकेट हो गया है।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी की यह बात अफसाना को बुरी लग जाती है और वह खाने से मना कर देती हैं। वह कहती हैं कि 13 लोगों का खाना जरूरी है, मैं तो किसी मतलब की नहीं मैं नहीं खाऊंगी। इस पर बाकी सदस्य उन्हें समझाने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन, वह पुरानी बातें निकाल कर सभी को सुनाने लगती है। इस पर आकाशा गुस्से में बिग बॉस से अफसाना के लिए अलग से खाने के सामान की मांग कर देती हैं।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच जब जंगल वासियों की इस नोंकझोक के बीच निशांत और प्रतीक अपनी बात कहने आते हैं तो जंगल में रह रहे सभी सदस्य उन पर भड़क उठते है। वे कहते हैं कि ये हमारा मैटर है हम सुलझा लेंगे आप लोग बीच में ना आए। इतना ही इस बीच करण यह भी कहते हैं कि वह मुख्य घर वाले है तो वहां ध्यान दें। घर वालों की इसी झड़प के साथ आज का एपिसोड खत्म हो जाता है।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कल के एपिसोड में प्रतीक के व्यवहार से नाराज बिग बॉस आज उनकी इस हरकत पर सजा सुनाने का फैसला करते है। दरअसल, पिछले एपिसोड में एक झगड़े के बाद प्रतीक ने गुस्से में घर में लगे शीशे तोड़ दिए थे। उनकी इस हरकत के दंड स्वरूप बिग बॉस ने जंगल में रह रहे सभी सदस्यों को शो से बाहर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है।