बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला विनर बनने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं । एक ओर जहां रश्मि देसाई के साथ उनकी झड़प होती रहती है । वहीं शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ की अच्छी बॉन्डिंग है । शो का एक नया प्रोमो सामने आया है । इस प्रोमो में शहनाज और सिद्धार्थ एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ और शहनाज ने एक-दूसरे से किया प्यार का इजहार, गवाह बना ये कंटेस्टेंट
प्रोमो में दिख रहा है कि आरती, सिद्धार्थ और शहनाज से बात कर रही हैं । आरती कहती हैं कि सिद्धार्थ को मनाना बहुत मुश्किल है लेकिन शहनाज ये काम अच्छे से कर लेती हैं । ऐसा कैसे हो सकता है । इस पर सिद्धार्थ, शहनाज की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'मैं इसे पसंद करता हूं ।'
View this post on Instagram
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
वहीं माहिरा, रश्मि से कहती नजर आती हैं कि फुटेज के लिए तुम लोग कुत्तों की तरह भौकते हो । आज यानी बुधवार को नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी । अब देखना ये है कि आज घर का कौन सा सदस्य नॉमिनेट होता है ।