बिग बॉस 12 के घर में कंटेस्टेंट गेम के फाइनल तक पहुंचने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। और कोई भी अपने लुक के साथ समझौता नहीं करना चाहता है। एक तरफ घर में ताबड़तोड़ नॉमिनेशन किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ घर का हर सदस्य मेकअप में व्यस्त है। इस सीजन की थीम जोड़ियां वर्सेज सिंगल है। सिंगल्स और जोड़ियां में दोनों ही एक दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सेलेब्रिटी अपने लुक को ग्लैमरस दिखाने के लिए घंटों मेकअप करती हैं दूसरी तरफ कॉमनर्स भी अपने लुक पर खास ध्यान दे रहे हैं।
मेकअप की इस लिस्ट में जसलीन मथारू का नाम सबसे पहले आता है बता दें जसलीन को मेकअप करने के लिए पूरे 3 घंटे का समय लगता है।
दूसरा नंबर है सृष्टि रोडे का, बिग बॉस के घर में सृष्टी सबसे ज्यादा मेकअप में नजर आती हैं। जिन्हें मेकअप करने के लिए जसलीन मथारू से थोड़ा ही कम समय लगता है।
तीसरा नंबर है नेहा पेंडसे का, नेहा टीवी जगत का एक जाना पहचाना चेहरा हैं, अपने ग्लैमरस लुक को ताजा रखने के लिए नेहा मेकअप के साथ-साथ कपड़ों का भी ख्याल रखती हैं।
दीपिका कक्कड़ एथनिक वेयर में ज्यादा नजर आती हैं। वह अपना मेकअप में ज्यादा समय नहीं लगाती हैं। जिसकी वजह से वह ज्यादातर सिंपल ही नजर आती हैं ।