फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 12' शुरू होने से पहले ही 19 कंटेस्टेंट के नाम लीक, इस सेलिब्रिटी जोड़ी ने अचानक छोड़ा शो

Sun, 16 Sep 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant official list here
salman khan

'बिग बॉस' का 12वां सीजन आज रात 9बजे से शुरू हो रहा है। टीवी के इस पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नामों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो शुरू होने से पहले शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। इस बीच आज तक ने अभी तक आधिकारिक रूप से 19 नामों का खुलासा किया है। इस साल भी सेलिब्रिटीज के साथ कॉमन लोग घर में हिस्सा लेंगे। जिनमें 7 कंटेस्टेंट सेलिब्रिटीज हैं जबकि 6 जोड़ियां कॉमनर हैं। 

bigg boss 12 contestant official list here
karanvir bohra

करणवीर बोहरा
सबसे पहले बात करते हैं टीवी के सीनियर एक्टर करणवीर बोहरा की। करणवीर का नाम पिछले कुछ समय से लगातार सामने आ रहा था। पिछले सीजन में जिस तरह हितेन तेजवानी घर में एक सीनियर एक्टर थे उसी तर्ज पर करणवीर बोहरा को लाया गया है। अब देखना होगा कि क्या हितेन की तरह करणवीर भी लोगों का दिल जीत पाते हैं या नहीं। उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो करणवीर पिछले  12 सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'कुबूल है' और 'नागिन 2' में भूमिका निभाई है।

bigg boss 12 contestant official list here
dipika kakar

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम
कुछ महीने पहले ही दीपिका कक्कड़ अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम के साथ शादी के बंधन में बंधी। दीपिका की ये दूसरी शादी है। 'ससुराल सिमर का' में 'सिमर' की भूमिका निभाकर चर्चा में आईं दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस' के घर में जाने वाली हैं। इससे पहले दीपिका रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिए' में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant official list here
neha pendse

नेहा पेंडसे
फिल्म और टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 'बिग बॉस' में हिस्सा लेंगी। नेहा ने मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई एड फिल्मों में काम किया है। खास बात ये है कि पेंडसे 90 के दौर में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। वो 'पड़ोस', 'हसरतें', 'खुशी' जैसे सीरियल्स में बाल कलाकार के तौर पर नजर आई थीं। हाल ही में उन्होंने कपिल शर्मा की को-एक्टर का रोल निभाया था।

विज्ञापन
bigg boss 12 contestant official list here
अनप जलोटा प्रस्तुति देते हुए - फोटो : अमर उजाला

अनूप जलोटा
जाने-माने भजन गायक अनूप जलोटा बिग बॉस में एंट्री कर रहे हैं। अनूप जलोटा ने पहले इस विवादित शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया था लेकिन इसके बाद 'बिग बॉस' के मेकर्स ने उन्हें मनाने की हर कोशिश की और वह आखिरकार मनाने में कामयाब रहे। अब अनूप जलोटा ने इस शो में शामिल होने के लिए हां कर दिया है। अपने पूरे करियर में विवादों से दूर रहे अनूप जलोटा 'बिग बॉस' के घर में कैसे सफर करेंगे ये देखना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed