अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर वह चर्चा में हैं। यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई है। उनके शानदार अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसके अलावा कार्तिक अपने अच्छे व्यवहार की वजह से भी फैंस के दिलों में जगह बना रहे हैं। न सिर्फ फैंस, बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी कार्तिक के व्यवहार और सपोर्टिव रवैए की खूब तारीफें कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर और टी-सीरीज के एमडी भूषण कुमार ने भी कार्तिक की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा, 'कार्तिक बेहद सपोर्टिव हैं। यहां तक कि आर्थिक तंगी जैसे हालातों में भी कार्तिक उनके साथ खड़े रहे हैं।'
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बजट का ध्यान रखने की सलाह दी
बता दें कि कुछ वक्त पहले बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं चल रही थीं कि कार्तिक ने 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अपनी फीस 35-40 करोड़ रूपये बढ़ा दी है। बाद में कार्तिक ने इन खबरों को निराधार बताया। उन्होंने कहा था, 'लाइफ में प्रमोशन हुआ है, इंक्रीमेंट नहीं हुआ।' हालांकि, स्टार्स की फीस और इसमें इजाफा कभी न खत्म होने वाला टॉपिक है। इस पर अब फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने कार्तिक की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता मोटी फीस लेते हैं, इस वजह से कई बार फिल्म निर्माता अक्सर अपने बजट में कटौती करते हैं। उन्होंने 'भूल भुलैया 2' का उदाहरण देते हुए कहा कि एक्टर को अपनी फीस फिल्म के अनुसार रखनी चाहिए। एक्टर्स को भी सपोर्टिव रवैया अपनाना चाहिए।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
डटकर खड़े रहे साथ
भूषण कुमार ने आगे कहा, 'हमें अपनी अगली फिल्म 'शहजादा' के लिए बजट की दिक्कत हो रही थी। लेकिन, कार्तिक हमारे साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा, 'मैं आप लोगों के साथ हूं। हम मिलकर इस समस्या को हल करेंगे।' भूषण कुमार ने कहा, 'कार्तिक ने आर्थिक रूप से हमें सहयोग किया है।'
4 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म की रीमेक है 'शहजादा'
बता दें कि फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, अमन गिल और अल्लू अरविंद कर रहे हैं। पहले यह खबरें आईं थीं कि फिल्म 'शहजादा' से कार्तिक बाहर हो गए हैं। मगर, ऐसा नहीं है। बता दें कि यह फिल्म तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की हिंदी रीमेक है।