भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वो आज के समय में अपनी एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा में न सिर्फ उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, बल्कि वो उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। फिल्मों के साथ-साथ अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।
Bhojpuri: अक्षरा सिंह ने महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करने वालो को लगाई फटकार, पूछा ये बड़ा सवाल
ये है अक्षरा का खास मैसेज
वीडियो में अक्षरा अभद्र भाषा का उपयोग करने वालों को खास मैसेज दे रही हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रणाम, काफी दिनों से मेरे मन में ये बात आ रही थी कि हमारे सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे गुणी लोग हैं जो अधिकतर महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं जैसे मां बहन और पत्नी के लिए। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में गालियों का भविष्य बहुत ही उज्ज्वल होगा।
View this post on Instagram
महिलाओं के लिए गंदे शब्दों का होता है इस्तेमाल
इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, ‘हम उस भारत में रहते हैं जहां मां बहन और बेटियों के लिए अभद्र और गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। ये बात सीधे तौर पर साफ जाहिर है कि इन शब्दों का इस्तेमाल वहीं मर्द करते हैं जिनके अंदर खुद ताकत नहीं है। कभी कभी मुझे ऐसा लगता है कि क्या हमारी देश की महिलाएं इतनी कमजोर हैं कि वह मर्दों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करती।
अक्षरा ने कहा सोच को साफ कीजिए
अक्षरा ने आगे कहा, ‘हमारी सोच इतनी सस्ती नहीं है इसलिए हम ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करते। हम किसी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अपनी सोच को साफ रखिए और दूसरों का आदर कीजिए। अक्षरा सिंह अक्सर अपनी जिंदगी हो या फिर कोई सोशल मुद्दा वो हर चीज पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।
बिग बॉस ओटीटी में आई थीं नजर
अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार रवि किशन के साथ काम किया था। भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ अक्षरा ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया। अक्षरा सिंह फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। यूपी बिहार में उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।