अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में मनोज ने दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता की मौत से करीब दस दिन पहले उनकी उनसे बात हुई थी। दोनों ने साथ में फिल्म 'सोनचिड़िया' में काम किया था।
Manoj Bajpayee: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी, बोले- मुझे अभी भी विश्वास नहीं होता...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 13 May 2024 08:42 AM IST
सार
मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत के दौरान बताया कि सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा परेशानी क्या थी। उन्होंने कहा, 'सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से काफी परेशान थे। यानी ऐसे आर्टिकल्स जिनके पीछे कोई सच्चाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन