सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इंशाअल्लाह सुर्खियों में बनी हुई है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म में दर्शक पहली बार बड़े पर्दे पर सलमान और आलिया को एक साथ देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन अब ऐसा सुनने को मिल रहा है कि सलमान खान ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच किसी फिल्म को लेकर बात न बनी हो।
'इंशाअल्लाह' से पहले भी हो चुके हैं सलमान-संजय के मतभेद, कहा था- कोई मच्छर भी फिल्म देखने नहीं गया
दरअसल इंशाअल्लाह से पहले फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' और 'हम दिल दे चुके सनम' को लेकर भी सलमान-संजय के बीच मतभेद हुए थे। फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान चाहते थे कि अंत में नंदनी (ऐश्वर्या राय बच्चन) उन्हें मिले। लेकिन संजय लीला भंसाली ने फिल्म में किसी भी तरह के बदलाव के लिए मना कर दिया था। ये बात सलमान को बिलकुल पसंद नहीं आई थी।
कुछ ऐसा ही देखने को मिला था संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश के साथ। इस फिल्म में संजय पहले सलमान के साथ ऐश्वर्या को कास्ट करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद संजय ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बनाई। लेकिन सलमान को ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई। सलमान ने गुजारिश के लिए एक इवेंट में कहा था- 'अरे उसमें तो मक्खी उड़ रही थी, लेकिन कोई मच्छर भी नहीं गया देखने । अरे कोई कुत्ता भी नहीं गया ।'
पढ़ें: हिमेश के बाद क्या सच में रानू मंडल पर मेहरबान हुए सलमान, 55 लाख का घर देने की खबर वायरल
वहीं बात इंशाअल्लाह की करें तो इस बारे में दो अलग अलग बातें सुनने को मिल रही हैं। स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान इस फिल्म को महज 125 दिन में शूट करके ईद के मौके पर रिलीज करना चाहते थे। लेकिन संजय के मुताबिक फिल्म के शूट में 8 महीने का वक्त लगेगा। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान का ज्यादा दखल संजय को पसंद नहीं आया। जिसके चलते फिल्म को बंद डिब्बे में डाल दिया गया है।
पढ़ें: 'इंशाअल्लाह' बंद होने की घोषणा के बाद आया सलमान का बयान, 'भंसाली फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते'
एक तरफ कहा जा रहा है कि चूंकि फिल्म ईद पर रिलीज नहीं पाएगी इस वजह से सलमान ने फिल्म छोड़ दी है तो वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि सलमान के पास 125 दिन से ज्यादा की शूटिंग डेट्स इंशाअल्लाह के लिए नहीं हैं और वो दूसरे प्रोजेक्ट्स को अपनी तारीखें दे चुके हैं।
पढ़ें: सलमान खान का 30 साल पुराना वीडियो वायरल, इस फिल्म के लिए ऐसे दिया था स्क्रीन टेस्ट