फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी चुराने के आरोप के बाद 'बधाई हो' पर गिरी एक और गाज, दिल्ली सरकार ने भेजा नोटिस

Mon, 29 Oct 2018 10:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
badhaai ho in trouble delhi government notice to makers for smoking scenes
Badhaai Ho - फोटो : instagram

बधाई हो फिल्म में तंबाकू के सेवन को लेकर दिल्ली सरकार के राज्य तंबाकू नियंत्रण सेल ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक व एक्टर को नोटिस जारी किया है। सेल ने नोटिस में निर्माता व निर्देशक को फिल्म से धूम्रपान के दृश्य हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर सेल ने कोटपा (सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट एक्ट) कानून के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

badhaai ho in trouble delhi government notice to makers for smoking scenes
badhaai ho - फोटो : instagram

नोटिस में सेल के प्रभारी व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. एसके अरोड़ा ने कहा कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में कोटपा कानून का उल्लंघन किया जाता है। इस फिल्म में अनेकों बार कलाकारों को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इसके अलावा इस फिल्म में सिगरेट की एक दुकान का दृश्य भी हैं। जहां कलाकार एकत्रित होते हैं और वहीं धूम्रपान करते हैं। 

badhaai ho in trouble delhi government notice to makers for smoking scenes
Badhaai Ho - फोटो : instagram

इस दृश्य के जरिये उन्होंने फिल्म में विदेशी ब्रांड के सिगरेट के प्रचार प्रसार करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय ब्रांड की एक कंपनी के तंबाकू का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। नोटिस में फिल्म में दिखाए गए दृश्यों से युवा प्रभावित होते हैं जिससे वे धूम्रपान के लिए प्रेरित भी हो सकते हैं। फिल्मकारों को सामाजिक दायित्व का भी ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
badhaai ho in trouble delhi government notice to makers for smoking scenes
Badhaai Ho - फोटो : instagram

उन्होंने कहा कि देश में कैंसर, मधुमेह, ब्लड प्रेशर व लकवा जैसी गैर संचारी बीमारियां बढ़ रही हैं। इन गैर संचारी बीमारियों व टीबी की बीमारी का एक बड़ा कारण तंबाकू का इस्तेमाल है। देश में 40 फीसदी सभी तरह के कैंसर, 90 फीसदी मुंह के कैंसर, 30-40 फीसदी टीबी, 29-30 फीसदी मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक व लकवा का कारण तंबाकू का सेवन है।

विज्ञापन
badhaai ho in trouble delhi government notice to makers for smoking scenes
Badhaai Ho - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के एक पत्रकार ने बधाई हो के मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप लगाया था और इस मामले में केस दर्ज किया था। बधाई हो एक उम्रदराज महिला के प्रेग्नेंट होने की कहानी है। फिल्म में नीना गुप्ता ने प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया रहा है। अलग कहानी प्लॉट होने की वजह से दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बधाई हो ने अब तक करीब 80 करोड़ की कमाई कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed