निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' जब रिलीज हुई थी तो सबकी जुबां पर एक ही सवाल था कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ फिल्म का जब दूसरा पार्ट आया तब लोगों को इसका जवाब मिल गया। वैसे तो 'बाहुबली' के सारे ही कलाकार चर्चा में रहे लेकिन कटप्पा नाम लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। 'बाहुबली' के कटप्पा का असली नाम सत्यराज है। तीन अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले सत्यराज के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें।
2 of 5
सत्यराज
- फोटो : instagram/baabubali_fanpage
सत्यराज तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। 'बाहुबली' ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय कर दिया। सत्यराज ने 1978 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सत्यराज की मां नहीं चाहती थीं कि वो फिल्मों में काम करें लेकिन सत्यराज की जिद ने उन्हें कटप्पा बना दिया।
3 of 5
सत्यराज
- फोटो : instagram/baabubali_fanpage
सत्यराज ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सत्तम एन कैइयिल' (Sattam En Kaiyil) से की थी। शुरू में सत्यराज को फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिलते थे। 1978 से 1985 तक सत्यराज ने 75 फिल्मों में काम कर लिया था। सत्यराज जब 31 साल के थे तो उन्होंने रजनीकांत के पिता का रोल निभाया था। उस वक्त रजनीकांत की उम्र 35 साल थी।
4 of 5
सत्यराज
- फोटो : screenshot from youtube/chennai express
कम ही लोगों को पता होगा कि सत्यराज ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में भी काम किया है। इसमें उन्होंने दीपिका के पिता का रोल किया था। फिल्म में सत्यराज का बाल्ड लुक था।
5 of 5
सत्यराज
- फोटो : instagram/baabubali_fanpage
सत्यराज ने 1979 में माहेश्वरी से शादी की। माहेश्वरी निर्माता मधमपट्टी शिवकुमार की भतीजी हैं। दोनों के एक बेटी दिव्या और बेटा सिबिराज है। सिबिराज भी अभिनेता के तौर पर काम करते हैं। वहीं दिव्या एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं।