अपने जमाने की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस किमी काटकर भले ही आज फिल्मों में ना हों लेकिन उनकी कई फिल्में दर्शकों को आज भी याद हैं और पसंद आती हैं।
B'Day SPL: कभी अमिताभ ने मांगा था किमी से चुम्मा, अब दिखती हैं ऐसी
आपको अमिताभ बच्चन का वो गाना तो याद होगा ना 'जुम्मा चुम्मा दे दे'। ये गाना अमिताभ बच्चन और किमी काटकर पर फिल्माया गया था और बेहद हिट रहा था।
B'Day SPL: कभी अमिताभ ने मांगा था किमी से चुम्मा, अब दिखती हैं ऐसी
लेकिन एक वक्त पर अपने चार्म से लोगों को लुभाने वाली किमी काटकर को आज आप देखेंगे तो यकीन नहीं कर पाएंगे। अपनी दिलकश अदाओं और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली किमी काटकर की रंगत और सूरत अब पूरी तरह बदल चुकी है और आज ये अपने पति के साथ पुणे में रह रही हैं।
B'Day SPL: कभी अमिताभ ने मांगा था किमी से चुम्मा, अब दिखती हैं ऐसी
किमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म 'पत्थर दिल' से की थी जिसमें वो एक सपोर्टिंग रोल में नजर आईं। इससे उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली लेकिन उसी साल अपनी दूसरी फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' से किमी काटकर ने बड़ा धमाका किया जिसमें उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए। सफलता से ज्यादा इस फिल्म की चर्चा हॉट और बोल्ड सीन को लेकर हुई और इससे किमी को भी खूब लाइमलाइट मिली।
इसके बाद आई फिल्म 'हम' ने भी उन्हें खूब पॉपुलर कर दिया।
B'Day SPL: कभी अमिताभ ने मांगा था किमी से चुम्मा, अब दिखती हैं ऐसी
इसके बाद तो जैसे उनके पास फिल्मों की बरसात होने लगी। किमी ने भी उनका खूब फायदा उठाया और कई सफल और यादगार फिल्में दीं। किमी फिल्मों में खूब नाम कमा रहीं थीं लेकिन अचानक उन्होंने कम फिल्में करनी शुरु कर दीं और खुद को डांस तक ही सीमित कर लिया।