ऐश्वर्या राय मुंबई में फिल्म 'फन्ने खान' की शूटिंग कर रही थीं। सड़क किनारे एक सीन को शूट किया जा रहा था जिसमें ऐश्वर्या को एक टैक्सी रोकनी थी। शूटिंग किसी आर्टिफिशियल सेट पर नहीं बल्कि असली लोकेशन पर हो रही थी। सीन की तैयारियां चल रही थीं। ऐश्वर्या भी सेट पर पहुंच चुकी थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक आई और हादसा हो गया।
पढ़ें: फिल्म 'फन्ने खान' में ऐश्वर्या राय का लुक Leak, देखिये तस्वीरें
ऐश्वर्या के फैन्स के लिए राहत की बात ये है उन्हें कोई चोट नहीं आई। मोटर साइकिल ने जिस महिला को टक्कर मारी वह फिल्म 'फन्ने खान' की तीसरी असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। सीन लाइन अप करने के लिए वह सड़क पार कर रही थीं। उन्होंने कान में वॉकी-टॉकी का हेडफोन लगा रखा था। इस वजह से उन्हें पीछे से आ रही मोटरसाइकिल की हॉर्न सुनाई नहीं दी और टक्कर लगते ही जमीन पर गिर गईं।
पास में खड़ी ऐश्वर्या फौरन भाग कर वहां पहुंचीं लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें महिला के करीब नहीं जाने नहीं दिया। एक्सिडेंट के बाद असिस्टेंट डायरेक्टर को फौरन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
फिल्म 'फन्ने खान' डच फिल्म 'एव्रीबडी फेमस' पर आधारित है। निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा की यह फिल्म विश्व भर में अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या एक पॉप स्टार की भूमिका निभा रही हैं।
पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद से ऐश्वर्या राय इस्तेमाल कर रहीं ये खास चीज, चुपचाप कर देती हैं ऑर्डर