मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में बीते 25 दिनों से जेल में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल गई है। ड्रग्स मामले में बेटे का नाम सामने के आने बाद से ही शाहरुख खान ने अपने बेटे को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख और गौरी बीते कई दिनों बेटे को जेल से बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगे थे। ऐसे में बेटे की रिहाई की खबर सुनते ही शाहरुख और गौरी की आंखों से खुशी के आंसू आ गए।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि जैसे ही शाहरुख खान को आर्यन खान की जमानत की खबर पता चली तो उनके चेहरे पर एक शांति- सी छा गई थी। इतना ही नहीं, बेटे को जमानत मिलने की खबर सुनते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
2 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान की बेल की खबर सामने आते ही फिल्म जगत से शाहरुख खान के दोस्तों के फोन आने लगे। कोर्ट का फैसला आते ही अक्षय कुमार, सलमान खान और सुनील शेट्टी तमाम कलाकारों ने शाहरुख खान को फोन कर उन्हें बधाई दी। वहीं, गौरी खान को भी आर्यन की रिहाई के बाद से ही लगातार फोन आने लगे थे।
3 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरी के करीबी दोस्तों ने उन्हें बेटे की रिहाई पर बधाइयां दीं। रिपोर्ट के मुताबिक एक करीबी दोस्त ने बताया कि आर्यन खान की जमानत की खबर सुनते ही शाहरुख खान को अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक, हर किसी ने फोन किया। वहीं, माहीप कपूर और सीमा खान का फोन आते ही गौरी फूट- फूटकर रोने लगीं। सीमा और माहीप आर्यन के मामले में फंसने के बाद से ही लगातार गौरी से संपर्क में रहती थी।
4 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं आर्यन की जमानत का मैसेज मिलेत ही गौरी जोर-जोर से रोने लगी थीं। आंखों में आंसू लिए गौरी ने अपने घुटनों पर बैठकर प्रार्थना भी की। रिपोर्ट में बताया गया कि मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ को देख शाहरुख ने मुंबई के ट्राइडेंट होटल में रहने का फैसला किया। इन दिनों वह फिलहाल अपनी बीएमडब्ल्यू के बजाय हुंडाई क्रीटा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं आर्यन के वकील मुकुल रहतोगी के मुताबिक शाहरुख ने काफी समय से अच्छे से खाना नहीं खाया है और सिर्फ कॉफी पर कॉफी पी रहे थे।
5 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस महीने की शुरुआत में ड्रग्स क्रूज रेव पार्टी में हुई छापेमारी के बाद इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे को इस महीने की शुरुआत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में आर्यन का नाम सामने आते ही वह करीब 25 दिनों से जेल में बंद है। जिसके बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान को जमानत दे दी।