बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में पकड़ा था, जहां पर वह रेव पार्टी में शामिल थे। शाहरुख अपने बेटे आर्यन को जेल से बाहर निकालने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन अब इस मामले में आर्यन खान की दोस्त व चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का नाम भी आ गया है।
गुरुवार को एनसीबी ने अनन्या पांडे को समन जारी किया, जिसके बाद अनन्या 4 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंचीं। इस दौरान एनसीबी ने अनन्या से दो घंटे तक पूछताछ की। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनकी बेटी सुहाना खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में एनसीबी के अधिकारी अनन्या से आर्यन खान और इस केस से जुड़ी कुछ जानकारी इकट्ठा करना चाहते हैं। वहीं, जैसे इस मामले में अनन्या का नाम सामने आया, तो सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में आर्यन और सुहाना से अनन्या की खास दोस्ती देखने को मिल रही है।
2 of 6
आर्यन खान और अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान और अनन्या बचपन की दोस्त हैं और आर्यन खान के ज्यादातर दोस्त यूएस में हैं। लेकिन आर्यन अनन्या के साथ भी खूबसूरत दोस्ती शेयर करते हैं। अनन्या और आर्यन को अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय करते हुए देखा जा चुका है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं।
3 of 6
आर्यन खान और अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खास बात ये है कि, आर्यन और अनन्या ने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी एक साथ की है। दोनों ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। अनन्या ने 2017 में स्कूल पूरा किया था और आर्यन ने 2016 में अपनी स्कूल की शिक्षा खत्म की थी। इसके बाद दोनों ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए विदेश चले गए थे।।
4 of 6
आर्यन खान और अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए कैलिफोर्निया चली गई थीं। यहां पर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अनन्या पांडे ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।
5 of 6
आर्यन खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
आर्यन खान स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में इंग्लैंड चले गए थे। यहां पर उन्होंने सेवेनोक्स स्कूल से अपनी आगे की पढ़ाई की। इसके बाद आर्यन ने 2020 में कैलिफोर्निया के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।