फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor's Sister Anshula Kapoor discharged from the hospital

अपडेट: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला को अस्पताल से मिली छुट्टी

Mon, 07 Jun 2021 06:50 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Jun 2021 06:50 PM IST
सार

  • अर्जुन कपूर की बहन अंशुला को अस्पताल से मिली छुट्टी
  • अंशुला को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की समस्या के चलते किया गया था भर्ती।
  • जान्हवी कपूर बहन से मिलने पहुंचीं थीं हिंदुजा अस्पताल।

विज्ञापन
Arjun Kapoor's Sister Anshula Kapoor discharged from the hospital
अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि अंशुला को पांच जून शनिवार की रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंशुला को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की समस्या के चलते एडमिट किया गया था। अंशुला को देखने के लिए उनके पिता बोनी कपूर और सौतेली बहन जान्हवी कपूर अस्पताल पहुंचे हैं। जान्हवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



परिवार से जुड़े सूत्रों ने न्यूज वेबसाइट को बताया कि, 'अंशुला को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करने के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया हैl यह एक सामान्य चेकअप है और उन्हें आज या कल में रिचार्ज कर दिया जाएगाl'

Arjun Kapoor's Sister Anshula Kapoor discharged from the hospital
खुशी, अंशुला, अर्जुन, जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

बता दें, अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन हैं। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर उनकी सौतेली बहनें हैं लेकिन उनके बीच प्यार बेशुमार हैं। कई जगहों पर सभी को साथ देखा गया है।

Arjun Kapoor's Sister Anshula Kapoor discharged from the hospital
अर्जुन, अंशुला - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अर्जुन और अंशुला का ऑनलाइन सेलिब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैनकाइंड महामारी में पूरे भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने में लगा है। भाई-बहन की जोड़ी ने एक करोड़ रुपये से अधिक जुटाकर 30,000 से अधिक लोगों और उनके परिवारों की जरूरत में मदद की है। इसके साथ ही अंशुला मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता भी बढ़ा रही है और अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पॉजिटिव मैसेज शेयर करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed