बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं दोनों की शादी के बारे में भी काफी अटकले लगाई जा रही हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में सीधे जवाब देते हुए कहा कि उन्हें शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने शादी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा- 'लोगों का काम अटकलें लगाना है। लोग शादी के बाद टकले होते हैं। मैं शादी के दौरान टकला नहीं होना चाहता। (इन दिनों अर्जुन एक फिल्म शूट कर रहे हैं जिनमें उन्हें अपना सिर मुंडवाना है)। अभी मैं शादी नहीं कर रहा हूं। मैं सिर्फ 33 साल का हूं और शादी हर रिश्ते का अंतिम पड़ाव नहीं होता। उसके अलावा भी एक दूसरे के बारे में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ होता है।'
3 of 6
malaika arora arjun kapoor
इसके बाद एक दूसरे सवाल पर अर्जुन ने कहा- 'हालांकि मैं ऐसे परिवार से हूं जहां शादी ठीक से नहीं चल पाई इसके बावजूद में शादी में यकीन रखता हूं। मैं अपने आस-पास बहुत सारे शादीशुदा कपल को खुश देखता हूं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि शादी कर लो। एक रिश्ते में बहुत ही अच्छे और खराब पड़ाव आते हैं और उन्हें साथ-साथ जीना है और फिर देखते हैं कि जिंदगी कहां लेकर जाती है। मुझे शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है।'
हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया था। जिसपर मलाइका ने कमेंट करते हुए लिखा था- गुस्से में क्यों लग रहे हो? वहीं इससे पहले अर्जुन कपूर ने उनके और मलाइका के बीच उम्र के अंतर पर कहा था- 'मैं ऐसे लोगों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं इनके बारे में बात करूंगा तो उन्हें महत्व दूंगा, जो मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रखते।'
5 of 6
Malaika Arjun
- फोटो : file photo
बता दें कि इससे पहले अर्जुन ने कहा था कि मैं मीडिया से कुछ भी नहीं छुपाऊंगा। जब भी शादी करूंगा तब सब को पता लगेगा और मेरा पूरा परिवार भी मौजूद रहेगा।