कई दिनों से चर्चा में चल रही जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अब सबके सामने अपने इश्क का इजहार कर दिया है। दोनों ने दुनिया के सामने अब अपने प्यार को कुबूल कर लिया है। दीपिका और रणवीर सिंह की शादी को देखकर यह लोग भी दुनिया को अपने बारे में बताना चाहते हैं। फोटो में मलाइका और अर्जुन का रिश्ता साफ जाहिर हो रहा है।
जहां एक ओर दीपिका और रणवीर ने शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने तस्वीरों के जरिए अपने प्यार का इजहार किया है। दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों ही रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कई दिनों से इन दोनों के रिश्ते की खबरे भी सुनने में आ रही हैं।
3 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
हाल ही मलाइका और रणवीर को एयरपोर्ट पर भी बाहों में बाहें डाले देखा गया था। वहीं खबर यह भी सुनने में आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। वहीं हाल ही में एक टीवी शो में भी यह दोनों एक साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन यह पहली बार है जब दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कुबूल किया है।
4 of 5
arjun kapoor malaika arora
तस्वीरों में मलाइका अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में मलाइका के साथ करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सुजैन खान भी दिखाई दे रही हैं। वहीं खास बात यह है कि, तस्वीरों में मलाइका की पूर्व देवरानी और सुहेल खान का पत्नी सीमा खान भी नजर आ रही हैं।
5 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
बॉलीवुड में चारों ओर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर बातें बनती ही जा रही है। वहीं कुछ दिन पहले चुप्पी साधे बैठी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शादी की खबरों को अफवाह बताया था।