मॉडल और अभिनेता अर्जन बाजवा हाल ही में फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। 3 सितंबर को अर्जन 39 साल के हो गए हैं। दिल्ली में जन्मे अर्जन के पिता सविंदरजीत सिंह बाजवा दिल्ली डिप्टी मेयर रह चुके हैं। वो भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे हैं। अर्जन का रुझान शुरुआत से मॉडलिंग की ओर था।
2 of 5
arjan bajwa
- फोटो : social media
अर्जन ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की। उन्होंने एग्रीकल्चल में डिग्री हासिल की। वो ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। खेल में रुचि होने के कारण उनकी पर्सनालिटी काफी अच्छी है। इस वजह से अर्जुन को मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। एक मॉडल के रुप में उन्होंने कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैम्प वॉक किया।
3 of 5
arjan bajwa
- फोटो : social media
मॉडलिंग के साथ अर्जन ने लक्स, वीट, फिएट और गोदरेज एसी समेत कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन किए। अर्जन ने विज्ञापनों में बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ और प्रीति जिंटा के साथ काम किया। मॉडलिंग और विज्ञापन करने के दौरान अर्जन के लिए फिल्मों के लिए रास्ते खुल गए और उन्होंने बड़े पर्दे की ओर रुख किया।
4 of 5
arjan bajwa
- फोटो : social media
अर्जन ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म से की। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म गुरु थी। अर्जन को साल 2008 में आई फैशन फिल्म से काफी लोकप्रियता मिली। फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट थे।
5 of 5
arjan bajwa
- फोटो : social media
अर्जन की दूसरी मुख्य फिल्मों की बात करें तो क्रूक, सन ऑफ सरदार, बॉबी जासूस और रुस्तम है। अर्जन बॉलीवुड में ज्यादा नाम कमा नहीं पाए और ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार में नजर आते हैं। 18 साल के करियर में अर्जन ने कुल 24 फिल्में की हैं।