बीते कई वर्षों से लोगों को हंसाते आ रहा 'द कपिल शर्मा शो' कुछ ही दिनों में ऑफ एयर होने जा रहा है। बंद होने से पहले अब इस शो के आखिरी कुछ एपिसोड में एक बार फिर बदलाव किए गए हैं। इस फैसले से पूरी टीम और दर्शकों में एक बार फिर उत्साह नजर आ रहा है।
2 of 6
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल लॉकडाउन के बाद जब फिर से शो की शूटिंग शुरू की गई थी, तो अर्चना पूरन सिंह के पीछे ऑडियंस में कट आउट दिखाई देते थे। वो असली दर्शक नहीं होते थे। लेकिन रविवार को एक बार फिर से दर्शक दीर्घा में लाइव ऑडियंस दिखाई दिए।
3 of 6
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब शो के आखिरी कुछ एपिसोड की शूटिंग लाइव ऑडियंस के साथ की जाएगी। मालूम हो कि कोरोना महामारी के असर को देखते हुए मेकर्स ने इस इस शो को बंद करने का फैसला लिया है।
4 of 6
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सेट पर उनके पीछे लाइव ऑडियंस दिखाई दे रहे थे। इस एपिसोड का टेलीकास्ट रविवार को ही हो चुक है। अर्चना ने इस वीडियो में कहा कि वे लाइव ऑडियंस के साथ शूट करके बहुत खुश हैं।
5 of 6
लाइव ऑडिएंस
- फोटो : इंस्टाग्राम
शो को 50 प्रतिशत लाइव ऑडियंस के साथ शूट करने की अनुमति मिल गई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाइव ऑडियंस को एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर बिठाया गया है।