पिछले साल अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से अपना 18 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया था। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते देखा जाता रहा है। हाल ही में अरबाज खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
तलाक के 7 महीने बाद अरबाज की ऐसी तस्वीर आई सामने, मलाइका के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
दरअसल, पिछली रात अरबाज को रेस्त्रां में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। जब दोनों रेस्त्रां से बाहर निकले तो वहां मौजूद मीडिया पर्सन उनकी फोटो खींचने लगे। लेकिन ये महिला मीडिया को देख अनकंफर्टेबल हो गईं।
यह मिस्ट्री गर्ल ऑटो रिक्शा में बैठने के बाद अपना चेहरा छिपाने लगीं। तो क्या अरबाज को फिर से प्यार मिल गया है? बता दें कि इससे पहले अरबाज का नाम एक और लड़की Yellow Mehra के साथ जुड़ा था। जब येलो के बारे में अरबाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मेरी दोस्त है।
अरबाज ने कहा था, 'Yellow Mehra गोवा में एक रेस्त्रां चलाती है और वो सिर्फ मेरी अच्छी दोस्त हैं।' इसके बाद अरबाज ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं एलेक्जेंड्रिया को डेट कर रहा हूं। लेकिन अभी हमें लंबा सफर तय करना है।' लेकिन कभी वो एलेक्जेंड्रिया के साथ नजर नहीं आए।
#aboutlastnight #goodtimes #goodfriends @alexandra.camelia31
A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial) on
अब इस मिस्ट्री गर्ल को देखकर लग रहा है कि अरबाज को नया प्यार मिल गया है। इस फोटो को देखने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अब ये मिस्ट्री गर्ल सलमान खान की दूसरी भाभी बनने वाली है। खैर, ये तो वक्त ही बताएगा।