{"_id":"60685e5e4763fc73933e295c","slug":"apurva-asrani-finally-got-seperated-from-partner-siddhant-pillai-after-14-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपूर्व असरानी 14 साल बाद पार्टनर सिद्धांत से हुए अलग, बोले - 'हर दिन महत्वपूर्ण था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपूर्व असरानी 14 साल बाद पार्टनर सिद्धांत से हुए अलग, बोले - 'हर दिन महत्वपूर्ण था'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धांत और अपूर्व असरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अलीगढ़ फिल्म के लेखक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अपूर्व असरानी अक्सर अपने पार्टनर सिद्धांत के साथ समलैंगिक संबंधों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने मुंबई में घर लिया था जिसकी खुशी अपने फैंस के साथ साझा की थी लेकिन इस बार अपूर्व की सोशल मीडिया पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, अपूर्व ने सिद्धांत से अलग होने का निर्णय लिया है जिसके बाद से वो लाइमलाइट में आ गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
अपूर्व असरानी और सिद्धांत का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अपूर्व असरानी ने सिद्धांत के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अब दोनों के बीच सब ठीक नहीं है और अलग होने का फैसला लिया है। अपूर्व ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है जिसके बाद से उनके चाहने वाले हैरत में पड़ गए हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
3 of 5
अपूर्व असरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपूर्व असरानी ने लिखा कि 'आप सभी को भारी दिल के साथ बताना पड़ रहा है कि मैं और सिद्धांत अलग हो रहे हैं। मुझे पता है कि हमें LGBTQ समुदाय में रोल मॉडल की तरह देखा जाता था, अब मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि इन 14 सालों का हर दिन महत्वपूर्ण था लेकिन अब सब ठीक नहीं चल रहा था और हम अलग हो रहे हैं।'
अपूर्व ने आगे लिखा 'एक ही लिंग के कपल्स को भारत में कोई महत्ता नहीं दी जाती, न ही कोई रोल मॉडल होते हैं जिनसे प्रेरणा ली जा सके। हमें लगता है कि हम अपने पथ का चुनाव कर चुके हैं, लेकिन हम भारत की अपनी पहली पीढ़ी हैं, जिन्होंने अपने प्यार को पूरी तरह से स्वीकारा। मैं आप सबसे अनुरोध करता हूं कि हमारी भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी तरह की अटकलें ना लगाएं, यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है।'
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धांत और अपूर्व असरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अपूर्व एक मशहूर एडीटर हैं और उन्होंने सत्या, शाहिद, मेड इन हैवन और अलीगढ़ जैसी फिल्मों की एडीटिंग की है। इसके अलावा उन्होंने 'क्रिमिनल जस्टिस' के स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स भी लिखे हैं। साल 2000 में उन्हें फिल्म स्निप के लिए राष्ट्रीय पुस्कार से नवाजा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।