आयुष्मान खुरान के भाई अपारशक्ति खुराना ने अब तक जितनी फिल्मों में काम किया है वो कॉमेडी ही रही हैं। लेकिन लगता है कि एक्टर अब कुछ नया करने की कोशिश में हैं। अपारशक्ति जल्द ही गंभीर भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'धोखा राउंड दी कॉर्नर' है। इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी में माधवन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी कर रहे हैं। हाल ही में टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था।
{"_id":"62dfeed1a8c1185db63d94b4","slug":"aparshakti-khurana-will-play-terrorist-role-in-r-madhvan-upcoming-movie-dhokha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aparshakti Khurana: कॉमेडी के बाद अब खूंखार रोल में नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना, ऐसा होगा एक्टर का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aparshakti Khurana: कॉमेडी के बाद अब खूंखार रोल में नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना, ऐसा होगा एक्टर का किरदार
Tue, 26 Jul 2022 07:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 26 Jul 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा होगा अपारशक्ति का किरदार
फिल्म में अपारशक्ति एक आतंकवादी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। माधवन और अपारशक्ति के अलावा इस फिल्म में खुशाली कुमार और दर्शन कुमार भी काम कर रहे हैं। फिल्म सितंबर में रिलीज करने की तैयारी है। बता दें कि अपारशक्ति को स्त्री, लुका छुपी, पति पत्नी और वो, और हम दो हमारे दो जैसी फिल्मों में कॉमे़डी रोल में देखा जा चुका है।
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
'कुछ अलग करने की है कोशिश'
धोखा राउंड दी कॉर्नर में अपनी भूमिका के बारे में बोलते हुए अपारशक्ति खुराना ने कहा, 'इस फिल्म में मैं पहली बार एक बहुत ही अलग शैली का प्रयास कर रहा हूं। मैं कुछ समय से कॉमेडी के अलावा कुछ और करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन केवल कूकी गुलाटी और भूषण कुमार ने मुझ पर वह विश्वास दिखाया। मेरा यह व्यक्तित्व की जटिलताओं के कारण परस्पर जुड़े मानवीय संबंधों पर एक अलग रूप की खोज करता है। किरदार थोड़ा भद्दा और ग्रे है। मैं फिल्म में एक कश्मीरी आतंकवादी की भूमिका निभा रहा हूं। मैंने इस किरदार के जरिए अपनी एक्टिंग का दूसरा पक्ष दिखाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक यह पसंद आएगा। वास्तव में इसके लिए उत्साहित हूं।'

ऐसे की किरदार के लिए तैयारी
इस भूमिका के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैंने अपने चरित्र के लिए कश्मीरी भाषा सीखने पर काफी काम किया। किरदार की मांग की वजह से मुझे अपना वजन भी घटाना पड़ा। इस फिल्म के अलावा वह स्पाई थ्रिलर फिल्म बर्लिन में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह विक्रमादित्य मोटवानी की पीरियड ड्रामा सीरीज जुबली में भी नजर आने वाले हैं।