बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली माता-पिता बन गए हैं। सोमवार दोपहर मुंबई के एक अस्पताल में अनुष्का ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां इन दोनों को बधाई मिल रही है तो वहीं सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर के मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। अनुष्का की बेटी की तुलना अब तैमूर से की जाने लगी है। चलिए आपको दिखाते हैं कुछ जबरदस्त मीम्स।