अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने हाल ही में विजय 69 में शानदार अदाकारी के लिए अपने पति की जमकर तारीफ की। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इस बीच किरण ने न केवल फिल्म में उनके किरदार के लिए, बल्कि सिनेमा के प्रति उनके अटूट दृढ़ संकल्प और प्यार के लिए भी सराहना की है।
2 of 6
किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp
किरण ने शुरुआती दिनों को किया याद
शुरुआती दिनों को याद करते हुए किरण ने कहा, “शिमला के एक युवा लड़के को सिनेमा से बहुत प्यार था और अपनी पहचान बनाने की भी चाहत थी। इसी छोटे से सपने के साथ अनुपम ने अपनी शुरुआत की। उनका सफर असाधारण रहा है। उन शुरुआती दिनों में उन्होंने ऐसी भूमिकाएं निभाईं जो दूसरे नहीं किया करते थे। उन्हें अक्सर अस्वीकृति और वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, फिर भी वे आगे बढ़ते रहे।”
3 of 6
किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp
40 साल बाद भी काम के प्रति ईमानदार
नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की विजय 69 अनुपम खेर के करियर में एक महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह फिल्म उनके कलात्मक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत विकास को भी दर्शाती है। बातचीत के दौरान किरण ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे चुनौतियों का सामना करते हुए अनुपम अपने जुनून के प्रति ईमानदार रहे। उन्होंने कहा, “विपरीत परिस्थितियों का सामना करने पर भी अनुपम कभी नहीं डगमगाए। खुद पर और अपने काम पर अटूट विश्वास की वजह से ही वह 40 साल बाद भी उतने ही जुनूनी है।”
4 of 6
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kirronkhermp
यह बात बनाती है दूसरों से अलग
किरण ने अपने विचार साझा करते हुए आगे कहा कि अनुपम को एक अभिनेता और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होते हुए देखकर उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी उन्हें आगे बढ़ते हुए देखना एक खूबसूरत अनुभव रहा है। समय के साथ-साथ इस कला के प्रति उनका प्यार और भी मजबूत होता चला गया और यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।”
5 of 6
किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp
अनुपम के जीवन से मेल खाती है विजय 69
फिल्म विजय 69 दृढ़ता के साथ व्यक्तिगत बाधाओं को दूर करने की लड़ाई के विषयों को छूती है। यह अनुपम के जीवन से भी काफी ज्यादा मेल खाती है। किरण ने अनुपम की तारीफ करते हुए आगे कहा कि संघर्षों से ऊपर उठकर आगे बढ़ने की उनकी क्षमता यह दर्शाती है कि कैसे अनुपम ने कभी भी असफलताओं के बावजूद कला के प्रति अपने प्यार को कम नहीं होने दिया।