'द कश्मीर फाइल्स' जिस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है उसका ट्रेलर आ गया है। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उतावले हो रहे हैं। दर्शकों के इंतजार पर पूर्णंविराम लगाते हुए फिल्म के निर्देशक ने इसका ट्रेलर आउट कर दिया है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और उन्होंने ही इसे निर्देशित भी किया है। इस फिल्म में आपको अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 'द कश्मीर फाइल्स' की शुरुआत कश्मीर विद्रोह के कारण 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द से होती है।
The Kashmir Files: अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज, कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तां हिलाकर रख देगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन