अनुपम खेर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जो फिल्मों में अपने हर किरदार में जान फूंक देने का काम करते हैं। बीते दिनों अभिनेता की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ पर बोलते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने 'आरआरआर' के डायरेक्टर एसएस राजामौली से मुलाकात की। अभिनेता ने इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब फैंस के बीच वायरल हो रही हैं।
Photos: अनुपम खेर ने एसएस राजामौली से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 07 May 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन