{"_id":"5a9ce2e64f1c1bc65c8b586a","slug":"anshula-kapoor-gives-befitting-reply-to-fan-on-abusing-janhvi-and-khushi-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की दोनों बेटियों के खिलाफ कमेंट होने पर भड़कीं अंशुला, फैन को करारा जवाब देकर फिर पुचकारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की दोनों बेटियों के खिलाफ कमेंट होने पर भड़कीं अंशुला, फैन को करारा जवाब देकर फिर पुचकारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन और अंशुला कपूर पिता बोनी कपूर के साथ इस कठिन घड़ी में मजबूती के साथ खड़े रहे। श्रीदेवी के अचानक निधन से बोनी कपूर टूट चुके हैं। श्रीदेवी के लिए लिखी गई उनकी आखिरी पोस्ट में उन्होंने अंशुला और अर्जुन के सपोर्ट को सराहा। इस बीच अंशुला ने सामने आकर अपनी सौतेली बहनों का साथ दिया है।
अर्जुन ने पंजाब में नमस्ते इंगलैंड की शूटिंग फिर से शुरू कर ली है लेकिन अंशुला अब भी अपने पिता के साथ हैं। अंशुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें हर स्थिति का डटकर सामना करने की बात लिखी है। इसी पोस्ट पर अर्जुन कपूर के एक फैन ने जाह्नवी और खुशी कपूर को अपशब्द लिखे।
A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor) on
अंशुला के इस पोस्ट पर अर्जुन के एक फैन ने जाह्नवी और खुशी के साथ-साथ बोनी कपूर को भी बुरा भला लिखा। इसके बाद अंशुला ने अपने पिता और बहनों का साथ देते हुए उस फैन का कमेंट डिलीट कर दिया। अंशुला ने लिखा कि वे अपनी बहनों के लिए ऐसे अपशब्द बर्दाश्त नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
anshula
अंशुला ने लिखा, 'मेरी बहनों के बारे में कुछ भी बुरा भला कहने या अपशब्द इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। मुझे यह कतई पसंद नहीं और इसी लिए आपके कमेंट मैने डिलीट कर दिए हैं। हालांकि भाई और मेरे लिए आपके प्यार को मैं समझ सकती हूं। अपके प्यार के लिए धन्यवाद।'