{"_id":"630c4df4b2db2f0dac0cae6a","slug":"anjali-arora-gave-a-befitting-reply-to-the-trollers-shared-video-of-sumona-chakravarti-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anjali Arora: ट्रोल्स पर फूटा अंजलि अरोड़ा का गुस्सा, वीडियो शेयर कर बोलीं- दुश्मनों को यही खल रहा है कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anjali Arora: ट्रोल्स पर फूटा अंजलि अरोड़ा का गुस्सा, वीडियो शेयर कर बोलीं- दुश्मनों को यही खल रहा है कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा बीते काफी समय से एक वायरल एमएमएस की वजह से चर्चा में हैं। दावा किया गया कि वायरल एमएमएस अंजलि अरोड़ा का है, जिसके बाद से ही वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। अंजलि अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियो की वजह से भी ट्रोल होती हैं। लोग उन्हें खोरी-खोटी सुनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन अब अंजलि अरोड़ा ने तमाम ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
2 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती का एक वीडियो शेयर किया है, जो 'द कपिल शर्मा' के शो का है। इस वीडियो में अभिनेत्री कहती दिख रही हैं, 'दुश्मनों को यही खल रहा है कि तूफानों में भी हमारा दीया क्यों जल रहा है।' यह वीडियो उस एपिसोड का है जब कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी कलाकार रवि किशन, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे एक साथ नजर आए थे और सभी लोगों ने धमाल मचा दिया था।
3 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों अंजलि अरोड़ा पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिसेप्शन में पहुंची थीं। यहां पर अंजलि ब्लैक और ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में दिखीं। पैपराजी के सामने अंजलि ने पोज भी दिए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने उन्हें फेक एमएमएस को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'एमएमएस लीक होने के बाद ये फिर से आ गई', तो दूसरे ने लिखा, 'पार्ट 2 कब आ रहा है'। इसके अलावा कई यूजर ने अंजलि को लेकर भद्दे कमेंट्स किए थे।
बता दें कि एमएमएस वायरल होने के बाद अंजलि अरोड़ा ने दावा किया था कि उसमें वह नहीं हैं। लेकिन अंजलि ने ये साफ कर दिया था कि उस वीडियो में वह नहीं हैं। अंजलि ने कहा था कि ऐसा उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है और उनके परिवार ने साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।