अनन्या पांडे ने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई। करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपनी शुरुआत करने वाली अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। यही वजह है कि वो जब भी कोई बयान देती हैं वो तुरंत वायरल हो जाता है। अगर आपको याद हो तो साल 2020 में एक बातचीत के दौरान जब अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष के बारे में बताया था तो तुरंत ही गली बॉय सिद्धांत चतुर्वेदी ने उनके संघर्ष पर जवाब देकर उन्हें चुप करवा दिया था।
नेपोटिज्म: सिद्धांत के 'संघर्ष' पर अनन्या पांडेय ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोगों ने मेरी बात का मतलब ही बदल दिया
सिद्धांत चतुर्वेदी के बयान पर अनन्या ने कही ये बात
एक मीडिया बातचीत के दौरान जब दोबारा से अनन्या से सिद्धांत चतुर्वेदी के इस बयान पर सवाल किया गया तो अनन्या ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा,, ‘हालांकि मैं उनकी बात से सहमत हूं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है मैं और सिड एक ही बात कह रहे थे। जैसा कि आप देख सकते हैं कि मैं इंटरव्यू में आभार व्यक्त कर रही हूं। अगर मुझे वापस जाने का मौका मिले, तो निश्चित रूप से मेरे बोलने का तरीका बदल दूंगी।
सिद्धांत और मैं एक दूसरे के करीब हैं
अनन्या ने आगे बातचीत में कहा, ‘हम सब इस बात पर बाद में बहुत हंसे भी थे’। सिड और मैं एक-दूसरे के काफी करीब हैं और इस बात को लेकर हमारे मन या हमारे बीच कुछ अजीब नहीं है। लोगों ने इसे इतना बड़ा बना दिया कि इस पर काफी मीम बन गए। सच कहूं मेरा वो नहीं कहना चाहती थी जिस तरह से ये लोगों के सामने आया है’।
क्या था अनन्या का बयान
अनन्या पांडे ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बॉलीवुड में अपने संघर्ष को परिभाषित करते हुए नेपोटिज्म के मुद्दे पर अपनी राय दी थी। अनन्या ने कहा था, ‘मैं हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी। क्योंकि मेरे पिता अभिनेता थे तो मैं इस वजह से किसी भी मौके के लिए न नहीं बोल सकती थी। मेरे पिता ने कभी भी धर्मा फिल्म्स के साथ काम नहीं किया, वो कभी कॉफी विद करण पर नहीं गए। तो ये कभी भी आसान नहीं था। हर किसी का अपना एक संघर्ष होता है’।
सिद्धांत ने बयान पर कही थी ये बात
अनन्या पांडे ने जैसे ही ये बात कही तुरंत ही सिद्धांत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका संघर्ष शुरू होता है’। सिद्धांत चतुर्वेदी के इस बयान के बाद अनन्या पांडे को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हालांकि खुद सिद्धांत ने भी एक मीडिया बातचीत में इस बात को क्लियर किया कि जिस तरह से इसे दर्शाया गया ये बात वैसी बिलकुल नहीं थी।