मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर कोई इस शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों की सूची पर नजरें गड़ाए हुए हैं। वहीं, अब अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शिरकत करने वाले सितारों की लिस्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस ग्रैंड उत्सव में शाहरुख खान से लेकर महेंद्र सिंह धोनी जैसी नामचीन हस्तियां शिरकत करती देखी जाएंगी।
2 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन गेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े सितारे शिरकत कर चार चांद लगाते देखे जाएंगे। इनमें आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत, अजय देवगन, काजोल, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, करण जौहर, सैफ अली खान, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शुमार है।
3 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन गेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा श्रद्धा कपूर, चंकी पांडे, बोनी कपूर, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, निर्माता आदित्य चोपड़ा और करिश्मा कपूर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी के पूर्व फंक्शन में भाग लेने के लिए जामनगर जा रहे हैं, जो 1 से 3 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
Jai Shree Ram in USA: राम का नाम लेकर ‘दुर्योधन’ जाएंगे सात समंदर पार, पढ़िए राम कथा का कैसे करेंगे विस्तार
4 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन गेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं इस भव्य समारोह में खेल जगत के सितारे सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी, रोहित शर्मा, के एल राहुल, हार्दिक पंड्या और इशान किशन भी शामिल होंगे। जानकारी हो कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 16 फरवरी को गुजरात के जामनगर में लगन लखवानु समारोह के साथ शुरू हुआ। मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे की शादी से पहले का एक और उत्सव 1 से 3 मार्च तक उनके जामनगर स्थित आवास पर होगा।
Deepika Singh: बड़े पर्दे पर नहीं गली दीपिका की दाल, लौटीं सास बहू का धारावाहिक करने, पढ़िए तब क्या कहा था..!
5 of 5
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्रेम कहानी पर गौर फरमाए तो दोनों ने काफी समय तक डेटिंग करने के बाद 29 दिसंबर, 2022 को एक अंतरंग समारोह में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में सगाई कर ली। इसके बाद, जोड़े ने 19 जनवरी, 2023 को मुंबई में अंबानी आवास पर एक आधिकारिक सगाई समारोह की मेजबानी की। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के होने वाले हैं।
Crew Teaser: तब्बू-करीना और कृति की अदाओं ने बढ़ाया पारा, 'क्रू' का होश उड़ाने वाला शानदार टीजर जारी