साल 2020 और 2021 में कोरोना की वजह से लगभग सभी की दिवाली फीकी रही थी। वहीं इस साल दिवाली का सेलिब्रेशन जमकर मनाया जा रहा है। आम हो या खास हर कोई दिवाली की तैयारियों में व्यस्त है। इसी क्रम में बॉलीवुड में दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। रोज किसी न किसी स्टार या निर्देशक के घर पर दिवाली का सेलिब्रेशन हो रहा है और उसमें सितारों का जमावड़ा लग रहा है। ऐसे में शनिवार को हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता आनंद पंडित ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भी शिरकत की।
Diwali Bash 2022: आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, बिग बी और अक्षय कुमार भी हुए शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन