बात जब हो फिल्म इंडस्ट्री में सच्चे दोस्तों की तो अमृता अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में आता है। चौंक गए ना ? लेकिन ये सच है। अमृता आठ सालों तक फिल्मों में रहीं लेकिन इस दौरान वो अपनी फिल्मों को लेकर इतनी चर्चा में नहीं रहीं जितनी कि अपनी दोस्ती को लेकर। करीना कपूर खान की वो बेहद खास दोस्त हैं और अक्सर उनके साथ वो हर पार्टी, हर जगह नजर आती हैं।
B'Day SPL: फिल्मों से नाता तोड़ करीना की सेक्रेटरी बनकर रह गई ये हीरोइन

चेंबूर में पैदा हुई अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म थी 'कितने दूर कितने पास' जिसमें उनके हीरो थे फरदीन खान। लेकिन बदकिस्मती से ये फिल्म नहीं चली और बुरी तरह फ्लॉप रही। हालांकि इसके बाद आई उनकी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' सफल साबित हुई।
B'Day SPL: फिल्मों से नाता तोड़ करीना की सेक्रेटरी बनकर रह गई ये हीरोइन
लेकिन फिर वही ढाक के तीन पात। इसके बाद आई उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं और फिर 2009 में उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया और इसके बाद एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के बिजनेसमैन शकील लड़ाक से शादी कर ली। अमृता के दो बेटे हैं। बेशक आज वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री में आज भी उन्होंने अपनी चमक बरकरार रखी है।
B'Day SPL: फिल्मों से नाता तोड़ करीना की सेक्रेटरी बनकर रह गई ये हीरोइन
लेकिन अब वो अपनी करीबी दोस्त करीना के साथ ही ज्यादा नजर आती हैं। अमृता ना तो किसी अवॉर्ड फंक्शन में नजर आती हैं और ना ही इंडस्ट्री की पेज 3 पार्टियों में। नजर आती हैं तो तो बस उन्हीं पार्टियों में जिनमें करीना की उपस्थिति होती है। एक तरह से आज वो करीना की परछाईं बनकर रह गई हैं।