हिंदी फिल्मों में विलेन के किरदार की बात करें तो जेहन जो नाम सबसे पहले आता है वो हैं अभिनेता अमरीश पुरी। अमरीश पुरी ने अपने अभिनय के दम पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। 12 जनवरी 2005 को 73 साल की उम्र में अमरीश पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई थी। तो चलिए अमरीश पुरी की पुण्यतिथि पर देखते हैं उनके दमदार किरदारों के बारे में...
2 of 7
amrish puri
- फोटो : file photo
सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी जंग' में अमरीश पुरी ने एडवोकेट जीडी ठकराल का किरदार निभाया। फिल्म में अमरीश पुरी का किरदार सबसे उम्दा किरदारों में से एक है। इस फिल्म में अमरीश पुरी के साथ-साथ अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, नूतन, जावेद जाफरी और परीक्षित साहनी मुख्य भूमिका में हैं।
3 of 7
amrish puri
- फोटो : social media
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'त्रिदेव' में सनी देओल, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, नसीरूद्दीन शाह, संगीता बिजलानी, अनुपम खेर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अमरीश पुरी एक बार फिर खतरनाक विलेन के रूप में नजर आए। उनके किरदार का नाम भुजंग भैरो सिंह था। फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया।
4 of 7
amrish puri
- फोटो : file photo
फिल्म 'दामिनी' (1993) में अमरीश पुरी ने वकील इंद्रजीत चड्ढा का महत्वपूर्ण किरदार निभाया। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि और परेश रावल हैं। महिलाओं के प्रति अत्याचार पर बनी ये फिल्म आज भी बेहतरीन महिला प्रधान फिल्म मानी जाती है।
1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करन अर्जुन' में अमरीश पुरी का किरदार भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म में वो ठाकुर दुर्जन सिंह बने थे। अपने दमदार आवाज और व्यक्तित्व से अमरीश पुरी एक बार फिर पर्दे पर छा गए। 'करन अर्जुन' में हिंदी सिनेमा के दो खान शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आए। फिल्म साल की बड़ी हिट साबित हुई थी।