हिंदी सिनेमा की तैयार हो चुकी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने की बातचीत अब और भी ज्यादा जोर पकड़ रही हैं। फिल्म के निर्माताओं और निर्देशकों को अंदाजा है कि देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी दर्शक सिनेमाघरों में इतनी जल्दी नहीं आएंगे। इसलिए, वह चाहते हैं कि उनकी तैयार हो चुकी फिल्मों को सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर ही रिलीज कर दिया जाए।
2 of 5
Ayushmann Khurrana,Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' के बाद अब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' पर चर्चा हो रही है। पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। इसके बाद उनकी आयुष्मान खुराना के साथ आने वाली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की बारी है।
3 of 5
amitabh bachchan and ayushmann khurrana
- फोटो : social media
खबरों के अनुसार फिल्म बिल्कुल तैयार है और इसके निर्माता इसके सेंसर सर्टिफिकेट पाने की तैयारी में हैं। फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार पहले ही कह चुके हैं कि इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अगर फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में परेशानी होती है तो जल्दी ही इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा।
4 of 5
शेरशाह
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं बात करें अगर धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'शेरशाह' के बारे में तो यह कारगिल युद्ध में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता अफसर विक्रम बत्रा की बायोपिक है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के निर्माता इस फिल्म को विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि से चार दिन पहले यानी 3 जुलाई को रिलीज करना चाहते हैं।
5 of 5
शेरशाह
- फोटो : Social Media
खबरों के मुताबिक उस वक्त तक देश में स्थिति सामान्य होना मुश्किल है इसलिए वे फिल्म को समय पर रिलीज करने के चक्कर में ओटीटी पर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल इन फिल्मों की डिजिटल रिलीज के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।