{"_id":"604b2438b7103174ac404888","slug":"amitabh-bachchan-share-photo-his-relaxing-music-time-navya-naveli-nanda-impressed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर के साथ लिखी ऐसी बात, नातिन नव्या नवेली नंदा ने किया कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर के साथ लिखी ऐसी बात, नातिन नव्या नवेली नंदा ने किया कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
Link Copied
अमिताभ बच्चन उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ट्विटर हो या इंस्टाग्राम, उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है जो उनके बारे में छोटी सी छोटी बात को जानना चाहती है। अब अमिताभ ने एक तस्वीर साझा की है जिस पर उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने कमेंट किया है।
2 of 5
नव्या नवेली नंदा, अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह काउच पर बैठे हुए हैं और माइक के सामने हैं। तस्वीर के साथ अमिताभ ने अपने संगीत प्रेम को बताया है। इस दौरान बिग बी ट्रैक सूट पहने आराम करने के मूड में हैं। उनके इस पोस्ट पर नव्या नवेली नंदा ने कमेंट किया कि 'लव यू।' इसके साथ उन्होंने हार्ट वाला इमोजी बनाया।
अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की गई तस्वीर
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में परिवार की महिला सदस्यों की तस्वीर साझा की थी। जिसमें उनकी मां तेजी बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, नातिन नव्या नवेली नंदा और पोती आराध्या बच्चन नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
बता दें कि कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन की आंखों की सर्जरी हुई है। इसकी जानकारी खुद महानायक ने ट्वीट के जरिए दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा भी किया था। उन्होंने लिखा था, 'हूं दृष्टिहीन ,पर दिशाहीन नहीं मैं, हूं सुविधाहीन, असुविधाहीन नहीं मैं। सहलाने वालों की, मृदु है संगत, बहलाने वाले सब, यहां सुसज्जित। स्वस्थ रहने का प्यार मिला; हृदय प्रफुल्लित आभार खिला; कुछ क्षण के लिए हूं मैं समयबद्ध, प्रार्थनाओं के लिए हूं मैं करबद्ध। हां हूं करबद्ध, सदा मैं करबद्ध।'
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में होंगे। इसके अलावा अभिने0ता फिल्म 'मे-डे' और 'झुंड' में भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।