अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों की शूटिंग से समय निकालकर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं । इन पोस्ट में परिवार के कुछ किस्से, कविताएं, वीडियो और तस्वीरें शामिल होते हैं । हाल ही में अमिताभ ने अपने परिवार का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन के 80वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन का है ।
अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय के 80वें जन्मदिन पर पूछा था मजेदार सवाल, पुराना वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन नजर आ रहे हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'ऐसे पल.. हमेशा प्यारे होते हैं और बार-बार जिए जाते हैं.. ।' इसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पिता हरिवंश से मजेदार सवाल-जवाब कर रहे हैं।
अमिताभ पिता से सवाल करते हुए पूछते हैं, 'आप जब 60 साल के हुए थे तो हमने उत्सव मनाया था। उस वक्त एक बात कही जाती थी, 'जब साठा तब पाठा', अब 80 साल के होने पर क्या कहा जाता है!' इसके बाद पीछे से जवाब आता है, 'लप्सी'। ये सुनकर सभी जोर से हंसने लगते हैं।
Dr Harivansh Rai Bachchan with Mrs Teji Bachchan , Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan @SrBachchan pic.twitter.com/LiwzGyj7hp
फिर मां तेजी बच्चन बेटे अमिताभ को लप्सी का अर्थ समझाती हैं । वो कहती हैं कि लप्सी एक मिठाई होती है जो बहुत स्वादिष्ट होती है । फिर सभी हरिवंश राय बच्चन से पूछते हैं कि जब 90 या 100 साल के होते हैं, तब क्या कहते हैं? इस पर वे कहते हैं कि जब 100 का हो जाऊंगा, तब बताऊंगा।
बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने पिता के बेहद करीब थे। वो अपनी बातों में अक्सर पिता की कविताओं और उनकी बातों का जिक्र करते हैं । अमिताभ की एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं । इसमें 'गुलाबो सिताबो', 'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे' और 'झुंड' शामिल हैं । पिछले दिनों ही बिग बी को हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
हिट की हैट्रिक लगाते ही रानी मुखर्जी ने दिखाए तेवर, बॉलीवुड की इस परंपरा पर किया कड़ा प्रहार