अमिताभ बच्चन अपने व्यस्त शेड्यूल से भी समय निकालकर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं । हाल ही में बिग बी ने एक मजेदार ट्वीट किया । उनके इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी रिप्लाई किया । दरअसल, अपने इस पोस्ट में बिग बी ने एक पहेली पूछी है । जिसका जवाब कई लोगों ने दिया ।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की मजेदार पहेली, अभिषेक नहीं कर पाए हल तो कहा- 'आराध्या से पूछो'
T 3442 - GUESS .. ??? pic.twitter.com/wACvs0GsJa
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 16, 2020
Ask your granddaughter.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) February 16, 2020
कुछ फैंस ने भी बिग बी की इस पहेली का जवाब 'E' दिया है । इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट किया । जिसमें उन्होंने लिखा, 'हाहाहाहा, शाबाश... सही जवाब ।' बता दें कि अमिताभ बच्चन की चार फिल्में रिलीज को तैयार हैं । इस लिस्ट में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो' शामिल हैं । बिग बी ने इन चारों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है ।
These still make me so excited!
Oh and I’m second last when I’m solved. https://t.co/cNhnuxaZ9v
फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे । 'ब्रह्मास्त्र' में बिग बी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे । वहीं गुलाबो-सिताबो में बिग बी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगे । वहीं 'झुंड' फुटबॉल पर आधारित फिल्म है । हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था । इसमें बिग बी का लुक नजर आया था । इस फिल्म को नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है ।
The letter ‘E’?! Haha I love puzzles 😍 @SrBachchan