लॉकडाउन में सितारों के थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जमकर डांस कर रहे हैं। तीनों को एक साथ इस तरह डांस करते कम ही लोगों ने देखा होगा।
जब शाहरुख और सलमान के साथ स्टेज पर थिरक उठे थे अमिताभ, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले सलमान खान की फिल्म का गाना 'साजन की आंखों में प्यार' गाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गा रहे हैं। इसके बाद अमिताभ की फिल्म का गाना 'पग घुंघरू बांध' गाते हैं।
तीनों ही सुपरस्टार के ये हिट गाने हैं। ऐसे में फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। लुक्स की बात करें तो तीनों सितारों ने ब्लैक लुक अपनाया हुआ है। साथ ही उन्होंने काला गॉगल भी लगा रखा है।
A post shared by Altaf Khan (@ibeingaltaf) on
बता दें कि इस वक्त सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं। लॉकडाउन से पहले वो वहां पहुंचे थे जिसके बाद सलमान अभी भी वहीं पर हैं। उनके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी हैं। पिछले कुछ दिनों में सलमान खान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसके साथ ही सलमान का जैकलीन के साथ नया गाना भी आज रिलीज हुआ है।
इसके साथ ही बात शाहरुख खान की करें, हाल ही में शाहरुख का एक वीडियो कोरोना वायरस को लेकर सामने आया था। जिसमें वो अपने बेटे अबराम के साथ मस्ती और गाना गाते दिखे थे। वहीं अमिताभ बच्चन भी घर पर ही काम कर रहे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले सीजन का उनका नया प्रोमो सामने आ चुका है वो इसके प्रचार में जुटे हुए हैं।
लॉकडाउन के बाद सिनेमा: यूडली फिल्म्स ने निकाला ये हल, इतने दिन पहले होगी कलाकारों की रिपोर्टिंग