फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan celebrates 75th Republic Day 2024 with Divyang childrens performed on the national anthem

75th Republic Day: अमिताभ बच्चन की अनूठी पहल, दिव्यांग बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस

Fri, 26 Jan 2024 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Jan 2024 11:42 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे मूक बधिर बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में राष्ट्रगान चल रहा है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan celebrates 75th Republic Day 2024 with Divyang childrens performed on the national anthem
दिव्यांग बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज देश 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है। हर कोई अपने-अपने खास अंदाज में ये खास दिन मना रहा है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रीय पर्व के इस मौके पर अनूठी पहल की है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया है। इसका एक वीडियो भी उन्होंने साझा किया है, जो दिल को छू लेने वाला है। इसके साथ बिग बी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan celebrates 75th Republic Day 2024 with Divyang childrens performed on the national anthem
बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

साझा किया दिल छूने वाला वीडियो
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे मूक बधिर बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में राष्ट्रगान चल रहा है। सभी बच्चे साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गा रहे हैं। उनके साथ-साथ बिग बी भी सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान पर प्रस्तुति दे रहे हैं। यह वीडियो आपका दिल छू लेगा। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan celebrates 75th Republic Day 2024 with Divyang childrens performed on the national anthem
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने की बिग बी की तारीफ
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। हर कोई इस खास पहल के लिए बिग बी की तारीफ कर रहा है। साथ ही लोग देश के राष्ट्रीय पर्व की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके लिए हमारे दिल में विशेष सम्मान है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक बार फिर आपने दिल छू लिया हमारा। आप वाकई सबसे अलग हैं'। 
Saira-Vyjayanthimala: 'अक्का वास्तव में इसकी हकदार', सायरा बानो ने पद्म विभूषण के लिए वैजयंतीमाला को दी बधाई

विज्ञापन

Amitabh Bachchan celebrates 75th Republic Day 2024 with Divyang childrens performed on the national anthem
अयोध्या में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या आने के लिए कहा शुक्रिया
इसके अलावा कुछ यूजर्स इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन को अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रिया कहते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप अयोध्या आए अमित जी बहुत अच्छा लगा मेरे हाई लेवल के स्टार श्री राम जी से मिलने'। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां पीएम ने बिग बी से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना था।
Chiranjeevi: पद्म विभूषण सम्मानित चिरंजीवी को एन चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई, ममूटी समेत गदगद हुए ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed