फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: 90 के दशक में नए कलाकारों के साथ खूब जमी बिग बी की जोड़ी, इन फिल्मों से किया मनोरंजन

Tue, 11 Oct 2022 11:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Oct 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Big B worked many actors in 90s Govinda Rajinikanth Ajay Devgn
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। देशभर के अलावा विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग है। 50 साल से ज्यादा के लंबे करियर में अमिताभ ने एक से  बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि 90 के दशक आते-आते नए सितारों की एंट्री के बाद बिग बी के करियर का ग्राफ नीचे जाने लगा था ऐसे मेंं उन्होंने अहम फैसला लेते हुए सहायक अभिनेता के तौर पर भी काम करने से भी गुरेज नहीं किया। आइए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं कि 90 के दशक में उन्होंने किन सितारों के साथ काम किया।

Amitabh Bachchan Birthday Big B worked many actors in 90s Govinda Rajinikanth Ajay Devgn
हम - फोटो : सोशल मीडिया
हम

साल 1991 में रिलीज हुई हम उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में उनके अलावा रजनीकांत और गोविंदा नजर आए थे। इस फिल्म का गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' काफी लोकप्रिय हुआ था। अमिताभ के किरदार को इस फिल्म में काफी सराहा गया था।
Vikram Vedha Box Office Collection: विक्रम वेधा की कमाई में भारी गिरावट, 11वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Amitabh Bachchan Birthday Big B worked many actors in 90s Govinda Rajinikanth Ajay Devgn
खुदा गवाह - फोटो : सोशल मीडिया
खुदा गवाह

इस फिल्म में अमिताभ साउथ स्टार नागार्जुन के साथ नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी। यह अफगानिस्तान में अब तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कुल चार फिल्म फेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।
Siddhant Chaturvedi: भरी महफिल सिद्धांत ने खोल दी कटरीना की पोल, सुनाया शूटिंग के दौरान चीटिंग का ये किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Big B worked many actors in 90s Govinda Rajinikanth Ajay Devgn
मेजर साब - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर साब

साल 1998 तक अमिताभ को आभास हो गया था कि दर्शक अब उन्हें लीड रोल के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वह सहायक भूमिका में नजर आने लगे। फिल्म मेजर साब में उनकी जोड़ी अजय देवगन के साथ खूब जमी। इस फिल्म का निर्देशन टीनू आनंद ने किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान जब टीनू की तबीयत खराब हुई तब अजय देवगन ने डायरेक्शन की बागडोर संभाली थी।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Big B worked many actors in 90s Govinda Rajinikanth Ajay Devgn
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां

फिल्म हम के बाद अमिताभ बच्चन और गोविंदा एक साथ दोबारा साल 1999 में नजर आए। इस फिल्म का नाम था बड़े मियां छोटे मियां। यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन लोगों को हंसाते हुए दिखे थे। इस फिल्म में वह गोविंदा के साथ डबल रोल में थे। इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था।
Amitabh Bachchan: बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed