अमिताभ बच्चन आज 79 साल के हो गए हैं। बिग बी को पिछली सदी का महानायक कहा जाता है। अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट भी करते हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आते हैं। अमिताभ ने अपने करियर में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड जीते हैं।
Amitabh Bachchan Birthday: मुंबई में ही बिग बी ने खरीद रखे हैं पांच आलीशान बंगले, रेंट भी मिलता है लाखों में
जलसा
मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही पांच बंगले हैं। अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। यह करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। अमिताभ का घर जलसा खासतौर पर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है।अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है।
प्रतीक्षा
अमिताभ का दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वे 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। 70 के दशक के आखिर में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' लिया था। सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहे। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता। प्रतीक्षा संग अमिताभ की कई यादें जुड़ी हैं। अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की शादी इसी घर से की थी।
जनक
उनका तीसरा बंगला 'जनक' है, जहां उनका और उनकी फिल्म कंपनी सरस्वती पिक्चर्स का दफ्तर है। इसे बिग बी ने 20004 में खरीदा था। वह अक्सर अपने दामाद अगस्त्स्य नंदा के साथ यहां पर नजर आते हैं।
वत्स
बिग बी का चौथा बंगला वत्स है। जलसा के पास ही एक और जगह है जिसमें दो साल पहले तक सिटी बैंक काम करता रहा। इस जगह का मालिकाना हक भी अमिताभ बच्चन के पास ही बताया जाता है जिसे उन्होंने दो साल पहले खाली करवा लिया था। अमिताभ बच्चन की जिस जगह पर सिटी बैंक चलता रहा, उसी जगह पर अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गतिविधियां शुरू हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इस जगह के लिए अमिताभ बच्चन ने 15 साल का लीज एंड लीव एंग्रीमेंट साइन किया है। अमिताभ बच्चन ने अपनी जो जगह किराए पर दी है उसके लिए उन्हें 18.90 लाख रुपये महीने मिलेगा।