फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: सिर्फ देवनागरी में स्क्रिप्ट पढ़ना पसंद करते हैं बिग बी, रोमन में हो तो फाड़कर फेंक देते हैं

Tue, 11 Oct 2022 09:11 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Oct 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Actor loves Hindi Devanagari and only reads scripts written in Devanagari
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

'जब तक बैठने को न कहा जाए शराफत से खड़े रहो...' इस डायलॉग को पढ़ने के बाद आप ये तो समझ ही गए होंगे कि हम आखिर किसकी बात कर रहे  हैं। जी हां यहां बात हो रही है 70-80 के दशक के एंग्री यंग मैन की छवि गढ़ने वाले अमिताभ बच्चन की। जो करीब पिछले छह दशकों से हमारा मनोरंजन करते आ रहे हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी काम को लेकर बिग बी का जज्बा कम नहीं हुआ है। वह आज भी किसी युवा जितना बेधड़क काम करते हैं। 11 अक्टूबर को बिग बी अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं अमिताभ बच्चन के हिंदी भाषा को लेकर प्यार के बारे में- 

Amitabh Bachchan Birthday Actor loves Hindi Devanagari and only reads scripts written in Devanagari
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन चुनिंदा हस्तियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जिनकी हिंदी पर पकड़ बेहद मजबूत है। सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट  करना हो या फिर किसी कार्यक्रम में कोई भाषण देना हो, अभिनेता हिंदी भाषा को ही ज्यादा तवज्जो देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आजकल के नए जमाने के अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिर्फ अंग्रेजी बोलना उन्हें बहुत खटकता है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो बिग बी ने कहा था आजकल के एक्टर्स ज्यादा वेस्टर्न हैं।

Amitabh Bachchn: राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे बिग बी, हैरान कर देगी संन्यास लेने की वजह

Amitabh Bachchan Birthday Actor loves Hindi Devanagari and only reads scripts written in Devanagari
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

हिंदी भाषा से प्रेम और को बढ़ावा देने के लिए बिग बी अपनी फिल्मों का ज्यादातर स्क्रिप्ट देवनागरी में ही पढ़ना पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बिग बी ने खुद बताया था कि उन्हें जब भी रोमन हिंदी में लिखी हुई स्क्रिप्ट मिलती है तो वह उसे लौटा देते हैं और देवनागरी स्क्रिप्ट में लिखकर लाने के लिए कहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने तो यहां तक कहा था कि वह जब भी सेट पर होते हैं और कोई उनको रोमन में डायलॉग लिखकर देता है तो वह उसे फाड़कर फेंक देते हैं और उनसे कहते हैं कि इसे सही ढंग से दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Actor loves Hindi Devanagari and only reads scripts written in Devanagari
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिग बी आगे कहते हैं कि वह रोमन पढ़ सकते हैं, लेकिन हिंदी के उच्चारण बिल्कुल स्पष्ट हैं। हिंदी का चंद्रबिंदु क्या अंग्रेजी में है? जब नहीं तो उसे रोमन में कैसे पढ़ा जाएगा? जब हिंदी को ठीक तरह से लिखेंगे नहीं तो पढ़ेंगे कैसे? इसलिए उन्होंने जितने भी प्रोडक्शन वाले हैं उनके अंदर एक डर डाल दिया है कि स्क्रिप्ट अगर देना है तो देवनागरी में देना नहीं तो देना मत। इसके अलावा बिग बी अपनी ज्यादातर पोस्ट भी हिंदी में ही लिखने के लिए जाने जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed