बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अपने हर रोल को बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारने वाली आलिया इस समय अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी शादी का फैंस बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं और अब फैंस का ये इंतजार खत्म होता हुआ भी नजर आ रहा है। अपने हर आउटफिट में परफेक्ट लगने वाली आलिया को उनके फैंस दुल्हन बने देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन अभिनेत्री को फैंस कई बार स्क्रीन पर दुल्हन बने देख चुके हैं। तो आइए देखते हैं ऑन स्क्रीन दुल्हन बनीं आलिया ब्राइडल लुक्स-
Alia Bhatt bridal Looks: रणबीर कपूर से पहले इनकी दुल्हनिया बन चुकी हैं आलिया, देखते रह जाएंगे ब्राइडल लुक में उनकी खूबसूरती
2 स्टेट्स में बनी साउथ इंडियन दुल्हन
आलिया भट्ट ने साल 2014 में आई फिल्म, 2 स्टेट्स में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया पारंपरिक बनारसी लहंगा पहना था। वह इसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया ने अपने इस वेडंग लुक को कम्पलीट करने के लिए दक्षिण भारत में शादियों में पहनी जाने वाली ज्वेलरी पहनी थी। इनमें एक चोकर, टैम्पल झुमका, कमरबंध, मांग टिक्का और चूड़ियाँ शामिल थीं।
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया
मनीष मल्होत्रा के लहंगे में एक बार फिर एक आलिया भट्ट 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में दुल्हन के रूप सजी थी। उनका यह लुक पारंपरिक लाल रंग से अलग था और आलिया के अंदाज से काफी मेल खाता हुआ था।
राजी
आलिया भले ही 'राजी' में दुल्हन बनकर खुश नहीं थीं, लेकिन वह निश्चित रूप से एक खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। उन्होंने फिल्म में अपनी शादी पर बनारसी ब्रोकेड कुर्ता और शरारा पहना था। लेयर्ड गोल्ड ज्वैलरी के साथ वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।
कलंक
फिल्म 'कलंक' चाहे बॉक्स ऑफिस पर कमाल न कर पाई हो, लेकिन इसमें आलिया के एथनिक लुक ने सभी का दिल चुरा लिया था। कढ़ाई वाले लहंगे और भारी गहनों के साथ, आलिया ने साबित कर दिया कि वह हर पहनावे को बड़े अच्छे से कैरी कर सकती हैं।